फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्ड-13 की जम्मू कॉलोनी में बनेगा स्वागत द्वार

Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की वार्ड नंबर 13 की जम्मू कॉलोनी में 18 लाख 23 हजार रुपये की लागत से स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने स्वागत द्वार का शिलान्यास किया।
यह स्वागत द्वारा जम्मू कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र के नजदीक मुख्य गली में बनाया जाएगा। स्वागत द्वार पर स्वच्छता संबंधित जागरूकता संदेश भी अंकित होंगे। विधायक अरोड़ा ने निगम अधिकारियों को विकास कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और नियमित समय पर विकास कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। सभी वार्डों में जनहित को ध्यान में रखकर विकास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में पक्की गलियों, अंडरग्राउंड नालियों, पार्काें के सुंदरीकरण, स्वागत द्वार, क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण व अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नियमित हुई कॉलोनियों में भी मूलभूत सुविधाएं, गलियों, नालियों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व अन्य कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें