फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन का नौ को ट्रॉयल, सुविधाएं नदारद

Wed, 07 Jan 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव - फोटो : इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। फरवरी में छत्तीसगढ़ के दीव में ओपन राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिले से भी खिलाड़ी भेजे जाएंगे। इसके लिए खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया जाना है। यह ट्रॉयल विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर में लिए जाने हैं। परंतु तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं नहीं है।
ऐसे में ट्रॉयल के लिए आने वाले खिलाड़ियों को परेशान होना पड़ेगा। खेल विभाग की ओर से भारोत्तोलन के लिए नौ जनवरी को ट्रॉयल के लिए जाने हैं। ट्रॉयल सुबह नौ बजे तेजली खेल परिसर के इनडोर हॉल में होगा। परंतु इस इनडोर हाॅल की हालत खस्ता है।
विज्ञापन

हॉल की खिड़कियां व शीशे सब टूटे हुए हैं। सप्लाई खराब होने के कारण बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, पानी व शौचालय की भी यहां उचित व्यवस्था है। ऐसे में यहां आने वाले खिलाड़ियों को भारी परेशानी होगी। सबसे ज्यादा परेशानी महिला खिलाड़ियों को होगी। उनके लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। तेजली खेल परिसर में गंदगी का आलम है। बता दें कि इस ट्रॉयल में जिलेभर से महिला व पुरुष वर्ग में करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। ओपन श्रेणी होने के कारण इसमें खिलाड़ियों की संख्या अधिक रहेगी। नौ जनवरी को ट्रॉयल लिए जाने हैं, लेकिन खेल विभाग की ओर से अभी तक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। इनडोर हाॅल की टूटी खिड़कियों से आने वाली सर्द हवा खिलाड़ियों को बीमार तक कर सकती है। विभाग इसके प्रति उदासीन बना हुआ है।
नवंबर में तेजली खेल परिसर में सांसद खेल की जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई जानी थी। परंतु एक दिन पूर्व यहां पहुंची आयोजन समिति सदस्यों ने व्यवस्था देख तेजली खेल परिसर से कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके बाद प्रतियोगिताएं छछरौली के राजीव गांधी खेल परिसर में करवाई गई थी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। ट्रॉयल पर आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम दिवस से पहले सभी काम पूरे हो जाएंगे। -शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें