फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले में होगी भारोत्तोलन व लॉन टेनिस स्पर्धा

Sat, 13 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भारोतोलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। शिक्षा विभाग की 58वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के जिले में सिर्फ भारोत्तलन व लाॅन टेनिस के मैच करवाए जाएंगे। दोनों प्रतियोगिताएं तेजली खेल परिसर में करवाई जाएंगी।
इस दौरान लड़कियों की भारोत्तोलन व लड़कों की लॉन टेनिस प्रतियोगिता करवाई जा रही है। सभी खिलाड़ियों का रहने व खाने का प्रबंध विभाग की ओर से तेजली व राजकीय स्कूलों में किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने मशाल जलाकर किया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन

पहला दिन होने के कारण प्रतियोगिताएं बेहद देरी से शुरू हुईं। पहले दिन प्रतियोगिता के लिए पहुंचे खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण, दस्तावेजों की जांच व अन्य औपचारिकताओं में आधे से ज्यादा समय लग गया। ऐसे में दोपहर बाद सिर्फ भारोत्तोलन की प्रतियोगिता शुरू हो पाई।
तेजली में एक अन्य प्रतियोगिता चलने के कारण लॉन टेनिस के मैच शुरू नहीं हो पाए। लॉन टेनिस की प्रतियोगिता शनिवार से करवाई जाएगी। बता दें कि लॉन टेनिस की अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में जिलास्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय विजेता भाग ले रहे हैं। वहीं, भारोत्तोलन में अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में विभिन्न भार श्रेणी में जिलास्तरीय प्रतियोगिता की प्रथम व द्वितीय विजेता भाग ले रहीं हैं।
मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को समाज, देश व विदेश में सम्मान के साथ धन मिलता है। खेलों में सुनहरे भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। मेहनत व लगन से खिलाड़ी ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकते हैं। सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से आए खिलाड़ियों के लिए रहने व खाने की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

लड़कियों की भारोत्तोलन अंडर- 17, 19 और लड़कों की लॉन टेनिस अंडर- 14, 17, 19 में प्रदेश भर से करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, प्राचार्य मो. सलीम, गोबिंद सिंह भाटिया, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान सुखविंद्र पंजेटा, कृष्ण लाल, सतेंद्र सिंह गिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें