शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता की मां ने खिजराबाद पुलिस को शिकायत देकर एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खिजराबाद पुलिस को शिकायत देकर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी करीब 16 वर्षीय बेटी को खिजराबाद निवासी रवि काफी समय से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी के चलते वह उसे परेशान करता रहता था। बुधवार को रवि कुमार ने उसकी बेटी का घर के पास अपहरण कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रवि को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।