फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद मौसम सुहावना, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार जून महीने की शुरुआत गर्म तपते दिन के बजाए सुहावने दिन के साथ हुई। हालांकि जून साल का सबसे ज्यादा गर्म महीना होता है, लेकिन वीरवार को इसी शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। बादलों के पीछे से सूरज की आंख मिचौली दिन भर जारी रही। कभी धूप तो कभी छांव के लोगों को गर्मी से भारी राहत रही। इस सप्ताह के दो दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। हालांकि मंगलवार को धूप निकली, लेकिन रात को बारिश हुई। वहीं वीरवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रही, लेकिन यह उमस भरा दिन रहा। उमस के कारण हर कोई बेहाल दिखा। दिनभर बादलों से सूरज की आंख मिचौली जारी रही। कभी धूप तो कभी छांव के कारण गर्मी नहीं थी, जिससे लोगों को भारी राहत मिली। वहीं शाम को मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान बीच में घने काले बादल भी छाए, जिससे बारिश की उम्मीद हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं बादल छाने के साथ दिन भर हवा चली। हवा चलने से भी लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बता दें कि करीब एक सप्ताह से मौसम बहुत ही सुहावना बना हुआ है। तीन दिन बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जबकि वातावरण में नमी के कारण रात को गुलाबी ठंडक बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री तक रहा। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अभी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश से दो तीन दिन मौसम खुशगवार बना रहेगा। कृषि उप निदेशक प्रदीप मिल के अनुसार यह बारिश गन्ना व चारे के लिए उत्तम है। बारिश से धरती की प्यास बुझेगी और धान की बिजाई में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ बागवानी अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सोलंकी ने कहा कि अभी बारिश ज्यादा नहीं हुई है। इससे सब्जियों को नुकसान नहीं है, लेकिन किसानों को सावधानी बरतने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन





मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून का पहला सप्ताह तो ठीक रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी अपना असर दिखाएगी। अगले सप्ताहांत से गर्मी और तापमान बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस जाने तक की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के डॉ. एमएल खिचर के अनुसार अन्य सालों की अपेक्षा इस बार गर्मी भरे दिन कम होंगे। जून के अंत में मानसून आने की संभावना है। मानसून से मौसम में काफी बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें