फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव से बढ़ी दिक्कत

Wed, 24 Jul 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मंगलवार सुबह दूसरे दिन भी बारिश हुई। सुबह के समय बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। िससे आमजन को काफी राहत मिली है वरना उमस के कारण लोगों का बाहर निकलना तो दूर घर में भी बैठना मुश्किल हो गया था। वहीं मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 29 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।
बारिश होने से मंगलवार को भी सड़कों किनारे जलभराव रहा। इससे आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जाम की स्थिति रही। जगाधरी में बस स्टैंड के सामने से लेकर कोआपरेटिव बैंक तक, पंडित ऑटोमोबाइल के सामने हुडा एससीओ के सामने, जिला न्यायालय के गेट, कन्हैया साहिब चौक, यमुनानगर बस स्टैंड के अलावा अन्य जगहों पर भी सड़कों किनारे बारिश का पानी भरा रहा।
विज्ञापन

सड़कों किनारे पानी होने से लोग दुकानों पर सामान खरीदने भी नहीं जा सके। पानी के डर से लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क करते दिखे। सेक्टर-17 पार्ट-बी की सड़कों टूट कर किसी कच्चे गोहर में तब्दील हो गई हैं। सेक्टर की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनमें बारिश का पानी जमा है। वाहन चालकों को पता भी नहीं चलता कि कहां पर सड़क है और कहां गड्ढा। पानी जमा होने से वाहन का पहिया अचानक गड्ढे में गिर जाता है जिससे लोगों का काफी नुकसान हो रहा है।
स्कूल के सामने जमा पानी बढ़ा रहा परेशानी
साढौरा के झूर माजरा गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के सामने सड़क पर बारिश का पानी जमा रहने से लोगों के साथ-साथ विद्यार्थी भी परेशान हो गए हैं। स्कूल के सामने सड़क नीची होने से पानी की निकासी नहीं है। इसलिए जब भी बारिश होती है तो सारा पानी यहीं स्कूल गेट के सामने जमा हो जाता है। जिससे विद्यार्थी स्कूल में नहीं जा पाते। कई बार तो विद्यार्थी कीचड़ में स्लिप होकर गिर जाते हैं जिससे उनकी स्कूल वर्दी खराब हो जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार सड़क को ऊंचा उठाने व पानी की निकासी को लेकर बोल चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने नहीं सुना।
विज्ञापन


फसलों को हुआ फायदा
मानसून की बारिश होने से फसलों को फायदा हुआ है। रूक-रूक कर बारिश होने इससे सबसे ज्यादा धान व गन्ने के अलावा पशु चारे की फसलाें को भी फायदा हुआ है। बारिश न होने से धान के खेत सूखने लगे थे। खेतों में दरारें तक आ गई थी। यही हाल गन्ने की फसल का था। गन्ने की पत्तियां सूख चुकी थी, जिससे फसल की बढ़वार रुक गई थी। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें