फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से मौसम बना सुहाना, गर्मी से रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप न निकलने से मंगलवार का दिन सुहाना रहा। वहीं इस दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई कुछ देर की बारिश ने भी लोगों को गर्मी से भारी राहत पहुंचाई। करीब आधे घंटे की बारिश का लोगों ने छतों व गलियों में घूम कर लुत्फ लिया। हालांकि लोगों की कामना के अनुरूप बारिश नहीं हुई, लेकिन कुछ देर की बारिश ने गर्मी से काफी राहत दिलवाई। वहीं दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। धूप न निकलने से तापमान भी सामान्य रहा। जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। बता दें कि कई दिन से आसमान पर बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दो घंटे की बारिश के बाद धूप निकलने से उमस काफी बढ़ गई थी। जिसके बाद मंगलवार को सुबह हुई कुछ देर की बारिश से काफी राहत मिली। इस दौरान शहर में कम तो ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई। जबकि रात को भी ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान जिले में औसतन नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम सुहाना होने से बाजारों में रौनक व भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। बारिश के कारण करीब दस दिन मौसम सुहाना बना रहेगा और गर्मी से काफी राहत रहेगी। वहीं बारिश से धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए। जिला कृषि उपनिदेशक प्रदीप मिल ने कहा कि यह बारिश धान के लिए बहुत गुणकारी है। इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है।



सबसे ज्यादा बारिश जिले के रादौर खंड में हुई। यहां पर 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि शहर में सबसे कम मात्र दो एमएम बारिश हुई। जबकि प्रतापनगर में 11 एमएम, बिलासपुर में 8 एमएम, छछरौली में 8 एमएम और साढौर में 5 एमएम बारिश दर्ज की गर्द। जबकि जिले का सरस्वतीनगर खंड सूखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें