गोशाला में जयघोष करते ग्रुप के पदाधिकारी व अन्य। संस्था
यमुनानगर। अक्षय तृतीया पर जैन चैरिटेबल ग्रुप की ओर से गायों की सेवा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रुप के सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। गोसेवा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जाएगा। ग्रुप के सदस्य अंकुर जैन और पुनीत जैन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और लोगों को जीवों के प्रति दया व संवेदनशीलता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर किया गया सेवा कार्य विशेष फलदायी माना जाता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेना चाहिए। संवाद