फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना अनुमति फीस बढ़ाने वाले निजी विद्यालयों से मांगेंगे जवाब

Thu, 01 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। निदेशालय की अनुमति के बिना निजी स्कूलों ने अपनी फीस में वृद्धि कर दी है। फीस वृद्धि के बाद अब स्कूल फार्म-6 भर रहे हैं। स्कूलों को फीस वृद्धि के लिए फार्म-6 भरना पड़ता है। बिना अनुमति फीस वृद्धि करने वाले स्कूलों की विभाग जानकारी जुटा रहा है। ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
इस बार विभाग की ओर से फार्म-6 के लिए विभाग का पोर्टल अब खुला है। पोर्टल जनवरी में खुल जाता था। पोर्टल न खुलने का स्कूलों ने खूब फायदा उठाया और मनमानी तरीके से फीस वृद्धि कर दी। हालांकि जिला शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को बिना फार्म-6 भरे फीस वृद्धि न करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है। इस बार समय से पोर्टल न खुलने का निजी स्कूल संचालकों खूब फायदा उठाया। स्कूलों ने फीस में मनमानी वृद्धि कर दी है। कई स्कूलों ने फीस में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस वृद्धि के लिए स्कूलों को फार्म-6 ऑनलाइन भर कर देना होता है। इस बार पोर्टल खोलने में काफी देरी हुई है। यह पोर्टल अप्रैल के अंत में खुला है। ऐसे में जिला कार्यालय की ओर से स्कूलों को बिना फार्म-6 के फीस वृद्धि न करने के आदेश दिए थे। निजी स्कूलों ने पूर्व में फीस बढ़ाई है, उनकी जानकारी ली जा रही है। ऐसे स्कूलों को नोटिस भी दिया जाएगा। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें