कार्यक्रम के दौरान मौजूद आर्य समाज के पदाधिकारी व अन्य। आयोजक
प्रतापनगर। आर्य समाज में रविवार को अमर शहीद वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस, वसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक हवन का आयोजन किया गया। पवन कुमार गुप्ता ने बालवीर हकीकत राय द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान का विस्तार से वर्णन किया और उपस्थित जनों को उनके त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा में वाहन के खाई में गिरने से शहीद हुए 10 वीर सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई और यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। इसके अलावा शेरपुर निवासी शहीद सुधीर नरवाल की शहादत पर भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।