फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हकीकत राय के बलिदान को किया नमन

Mon, 26 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद आर्य समाज के पदाधिकारी व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
प्रतापनगर। आर्य समाज में रविवार को अमर शहीद वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस, वसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक हवन का आयोजन किया गया। पवन कुमार गुप्ता ने बालवीर हकीकत राय द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान का विस्तार से वर्णन किया और उपस्थित जनों को उनके त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा में वाहन के खाई में गिरने से शहीद हुए 10 वीर सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई और यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। इसके अलावा शेरपुर निवासी शहीद सुधीर नरवाल की शहादत पर भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें