यमुनानगर। मार्च-2022 में एचबीएसई की 10वीं कक्षा के 78.70 फीसद परीक्षा परिणाम से जिले का प्रदेश में सातवां स्थान रहा। बोर्ड से जारी सूची मुताबिक जिले से परीक्षा देने वाले 14288 विद्यार्थियों में 11245 पास हुए और 767 की कंपार्टमेंट रही। परिणाम परिणाम आने के बाद से विद्यार्थियों के बेहतर अंक आने पर उनके घरों व स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों व टीचर्स का आशीर्वाद लिया और मिठाई बांट खुशी का इजहार किया। इसी तरह यमुनानगर के मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व खुर्दी के स्टार वे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भी खुशी मनाई गई।