यमुनानगर। अग्रवाल महिला संगठन की टीम ने रामपुरा स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। डॉ. अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों को आयरन व कैल्शियम की कमी की जांच की। उन्होंने डेमो के माध्यम से समझाया कि किसी व्यक्ति की छाती पर भार दबाव देकर और सांस देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। यह प्रक्रिया बार-बार करनी चाहिए, जब तक कि व्यक्ति में सांसें वापिस न आ जाए। इस मौके पर संगठन की रितु गुप्ता, अनुपम गोयल, पूनम, मंजू अग्रवाल, स्नेह आदि मौजूद रहे। संवाद