फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से स्कूल में जलभराव, तीन कक्षाओं का अवकाश घोषित

Thu, 12 Sep 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कोटला मार्ग स्थित कस्बा के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर व कमरों में एक बार फिर से जलभराव हो गया। जिससे बुधवार को स्कूल में छठी से आठवीं तक की कक्षाएं नहीं लग पाई। स्कूल में जलभराव के कारीएा तीनों कक्षाओं की छुट्टी करनी पड़ी। पानी कब तक उतरेगा इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई मूसलाधार बरसात के कारण देर शाम को स्कूल परिसर में जलभराव होना शुरु हो गया था। सुबह तक परिसर व कमरों में तीन फुट तक पानी भरा हुआ था। स्कूल के चार ब्लॉक में से दो ब्लॉक के कमरों में पानी भर गया। यही नहीं स्कूल के गेट पर भी जलभराव होने से विद्यार्थियों का स्कूल में दाखिल होना भी मुश्किल हो गया। कोटला चौक पर भी जलभराव होने से विद्यार्थियों को इस पानी से निकल कर स्कूल तक पहुंचना दूभर हो गया। बुधवार को ही नौवीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी होनी थी। इसलिए शिक्षकों ने इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को राह से गुजरती ट्रैक्टर-ट्राली तथा अपनी व अभिभावकों की बाइक पर बैठाकर मुश्किल से उनकी कक्षाओं तक पहुंचाया। वहीं कमरों में जलभराव की मजबूरी में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित करना पड़ा।

एक माह में तीसरी बार छुट्टी
अभिभावक गुलशन, रहमत, सदिक व शेर सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में जलभराव होने के कारण एक माह में तीसरी बार अवकाश घोषित हुआ है। इससे पहले नौ अगस्त को जलभराव होने से दो दिन तक अवकाश रहा था। उसके बाद 15 अगस्त को जलभराव होने से स्वतंत्रता दिवस समारोह रद्द करने के अलावा तीन दिन तक स्कूल बंद रहा है। बार-बार जलभराव होने के कारण स्कूल में अवकाश होने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं पानी उतरने के साथ ही वहां गंदगी और बदबू के कारण भी विद्यार्थी बीमार हो जाते हैं। लेकिन प्रशासन जलभराव को रोकने के लिए कोई स्थाई प्रबंध नहीं कर रहा है। एक तरफ सरकार कहती है कि फंड की कोई कमी नहीं है। फिर स्कूल का लेवल सड़क से ऊंचा क्यों नहीं किया जा रहा ताकि बार-बार यह स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है: कंवलजीत सैनी
स्कूल के प्रिंसिपल कंवलजीत सैनी ने बताया कि स्कूल सड़क से नीचा हो गया है। जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही। इतने पानी में विद्यार्थियों को बिठाना संभव नहीं था इसलिए छठी से आठवीं कक्षा की छुट्टी करनी पड़ी। अगस्त में हुए जलभराव के कारण कार्यालय व कमरों में रखा सामान खराब हो गया था। इस नुकसान से बचाव के लिए शिक्षकों व विद्यार्थियों ने वहां रखे सामान को पहले से ही ऊंची जगहों पर रख दिया है। इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें