संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ों में हुई बारिश से हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां सुबह 12 000 क्यूसेक पानी बहता रहा वहीं शाम को यह पानी 9000 क्यूसेक तक देखने को मिला।
मंगलवार शाम 5 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 9413 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे यहां 12741 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हथिनी कुंड बैराज पर शाम 5 बजे 9413 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
हालांकि सुबह 6 बजे यह पानी 12741 क्यूसेक था। सुबह 7 बजे 11772, 8 बजे 11772 , 9 बजे 11670, 10 बजे 11214, 11 बजे 10156, 12 बजे 8896, 1 बजे 9294, 2 बजे 9413, 3 बजे 9112, 4 बजे 9052 व 5 बजे 9413 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना को 352 पश्चिम नहर 7539 और यूपी को 1522 क्यूसेक पानी दिया गया।