हरियाणा में यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस पर अधिकारी आरएस मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा कि कल पानी का स्तर नीचे जाना शुरू हो गया था लेकिन कल रात से यह फिर से बढ़ना शुरू हो गया। जिसे देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि अभी पानी का स्तर और नीचे जाएगा। वहीं, नदियों में जलस्तर बढ़ने से हरियाणा के कई जिलों के गांवों में पानी भर गया। जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।