फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर

Wed, 30 Jul 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश से मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 52 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया। हालांकि यह स्तर बाढ़ के निशान से नीचे है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश जारी रहने से जिला प्रशासन यमुना नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए है।

सिंचाई विभाग के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज पर मंगलवार सुबह जलस्तर 52106 क्यूसिक दर्ज किया गया।

दस बजे तक जलस्तर घटकर 47254 क्यूसिक पर पहुंच गया। वही शाम पांच बजे जलस्तर 46181 क्यूसिक रिकार्ड किया गया।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ों पर यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा। हालांकि जलस्तर बाढ़ के निशान तक नहीं पहुंचा।

गौरतलब है कि हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर 70 हजार क्यूसिक के पार पहुंचने पर इसे बाढ़ माना जाता है।

इस स्तर से अधिक पानी होने पर बैराज से हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर और उत्तर प्रदेश की पूर्वी यमुना नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाती है और सारा पानी यमुना नदी में बहने लगता है।
विज्ञापन


इस सीजन में कमजोर मानसून के चलते यमुना का जलस्तर एक-दो बार ही बाढ़ के स्तर तक पहुंचा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन यमुना नदी के जलस्तर पर पल-पल नजर रख रहा है।
विज्ञापन



जगाधरी में हुई 59 एमएएम बारिश
कृषि विभाग के मुताबिक सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद जिले में औसत 47 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह आठ बजे के बाद जगाधरी में 59 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं छछरौली में 28 एमएम, बिलासपुर में 12 एमएम और साढौरा में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें