फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन

Sat, 17 Oct 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को इतिहास विभाग की कौटिल्य हिस्ट्री एसोसिएशन ने जल बचाओ विषय पर जागरुकता रैली निकाली। रैली कॉलेज से शुरू होकर प्यारा चौक से होते हुए नेहरू पार्क तक गई। रैली में पूरे रास्ते छात्राओं ने पानी बिना जीवन नहीं, जल है, तो कल है, जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन नारों से जल बचाने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने जल बचाव को लेकर आयोजित रैली में इतिहास विभाग के योगदान की सराहना की। रैली की संचालिका इतिहास विभाग की मिस शबनम रही। इसमें इतिहास विभाग की करीब 200 छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें