फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेतंग नदी में कटाव से खेतों की ओर तेजी से बढ़ रहा पानी

Fri, 14 Aug 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गंदापुरा गांव के पास चेतंग नदी का टूटा किनारा। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। गंदापुरा गांव में किसानों के खेतों के पास से गुजर रही चेतंग नदी में कटाव होने से नदी का पानी खेतों की ओर जाने लगा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार पानी खेतों की तरफ बढ़ने से आसपास के खेतों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। किसानों को खड़ी फसलों के खराब होने की आशंका सता रही है।
गांव निवासी मास्टर राजकुमार सैनी और अश्विनी कुमार ने बताया कि उनके खेतों के नजदीक चेतंग नदी का किनारा टूट गया है। नदी का पानी टूटे हुए हिस्से से होकर खेतों की ओर पहुंच रहा है। यदि समय रहते कटाव वाले हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई तो आसपास के कई खेत पानी की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में फसलें खड़ी हैं। इनमें पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। पानी लगातार खेतों की ओर बढ़ने के कारण किसानों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि नदी के किनारे हुए कटाव को जल्द ठीक करवाना जरूरी है, ताकि नुकसान को बढ़ने से रोका जा सके।
गांववासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मौके का तुरंत निरीक्षण करवाया जाए। साथ ही नदी के टूटे हुए हिस्से की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराकर पानी को खेतों में जाने से रोका जाए। किसानों ने कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसका सीधा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों की टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इस बारे में सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही नदी के टूटे किनारे की मरम्मत करवा दी जाएगी।

गंदापुरा गांव के पास चेतंग नदी का टूटा किनारा। ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें