फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन में तंत्र विद्या कर रहे पुजारी को धुना

Sat, 28 Sep 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कपालमोचन में चौराहे के पास वीरवार आधी रात को तंत्र विद्या कर रहे एक व्यक्ति को मिल्क खास गांव के लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी अच्छी खासी धुनाई भी कर दी। व्यक्ति की पहचान श्री खेड़ा मंदिर बिलासपुर के पुजारी राजेश के तौर पर हुई। लोगों ने उसे पकड़ कर थाना बिलासपुर में सौंप दिया। खेड़ा मंदिर बिलासपुर कमेटी जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुजारी को अपने साथ ले गई। बाद में कमेटी ने सर्वसम्मति से राजेश को खेड़ा मंदिर के पुजारी पद से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

मिल्क खास के सुरेश ठेकेदार ने बताया कि उसके दोनों बेटे मिलकर कपालमोचन में गुरु रविदास मंदिर के सामने वैन पर कोल्ड ड्रिंक बेचने का काम करते हैं। जहां पर वह काम करते थे वहां पिछले कुछ दिनों से किसी व्यक्ति द्वारा तंत्र विद्या की जा रही थी। इससे परिवार के सदस्य मानसिक रूप से परेशान होने लगे थे। तभी से गांव के लोगों द्वारा रात को गुपचुप तरीके से पहरा दिया जा रहा था। वीरवार रात जब लोग पहरा दे रहे थे तो चौराहे पर दो लोग आधी रात को तंत्र विद्या करते देखे गए। जिनमें से एक को तो लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन दूसरा फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह खेड़ा मंदिर बिलासपुर का पुजारी है। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बारे में खेड़ा मंदिर कमेटी को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें