फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक सप्ताह में कब्जे हटाने की चेतावनी

Sun, 21 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बात करते एसडीएम व अन्य अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और उससे आमजन को हो रही परेशानी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने शनिवार को बाजार का निरीक्षण कर अवैध कब्जों पर नाराजगी जताई और दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाएं, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के बाद प्रशासन विशेष अभियान चलाकर कब्जे हटाएगा। व्यापारियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से भी एसडीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि व्यापारियों व आम नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन की इस पहल का कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने से बाजार में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और ग्राहकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें