फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टूटी सड़क के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

Thu, 29 Jun 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रतापनगर। बीकेडी रोड स्थित छोटा भूड़ गांव में सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीण ग्राम पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक सड़क की मरम्मत के लिए धक्के खा चुके हैं। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
प्रतिनिधि ब्लॉक समिति अंकुश देवधर, राहुल, साहिल, सुमित, ओमवीर, मोहित, गुरनाम सिंह, प्रदीप कुमार, संजू शर्मा, संदीप शर्मा, राजवीर सिंह ने कहा कि छोटा भूड़ गांव के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क पर बने मंदिर, मस्जिद, पीर का स्थान है। वहीं स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों को इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई तो वे लोग सड़क रोकने पर मजबूर होंगे। इस बारे में सरपंच राजन बल्लेवाला ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर वे मंत्री से मिले थे। उन्होंने जल्दी ही सड़क की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें