फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायत में प्रशासन को दी गई चेतावनी

Sat, 28 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोहलीवाला गांव में पंचायत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। कोहलीवाला गांव में आयोजित पंचायत में आरटीआई एक्टिविस्ट संजय और भारत बेनिवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। पंचायत में जुटे लोगों ने नामजद आरोपी अमित को निर्दोष बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की और दो दिन का समय दिया। पंचायत में यह भी कहा गया कि सैकड़ों लोग शपथ पत्र देने को तैयार हैं, जिनके माध्यम से अमित की अन्य स्थान पर मौजूदगी साबित की जा सकती है। प्रतापनगर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विजय मिंटू ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हजारों लोग लघु सचिवालय में धरना देने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें