फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर में वेयर हाउस ने खरीदा 2450 क्विंटल धान

Wed, 24 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। अनाज मंडी रादौर में दूसरे दिन मंगलवार को वेयर हाउस एजेंसी ने 2450 क्विंटल धान की फसल खरीदी। वहीं जठलाना व गुमथला अनाज मंडियों में खरीद शुरू नहीं हो पाई। अनाज मंडी रादौर में खरीद का कार्य डिजिटल के बजाय पुराने कांटों से किया गया। मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा व सह सचिव अमित कुमार ने बताया कि रादौर मंडी में वेयर हाउस की ओर से सोमवार, मंगलवार, शनिवार को खरीद की जाएगी। हैफड की ओर से बुधवार, वीरवार व शुक्रवार को धान की खरीद की जाएगी। रविवार को उठान किया जाएगा। सरकार के आदेश अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी वाली धान की खरीद की जाएगी। जठलाना व गुमथला में छह दिन हैफड की ओर से खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें