फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से वेटर घायल

Tue, 10 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे रोड पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पार कर रहे वेटर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में कमला नगर निवासी सन्नी ने बताया कि वह शादियों में वेटर का काम करता है। छह जून की रात को वह अपना काम समाप्त कर घर लौट रहा था। रेलवे रोड पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पार करने लगा तो मधु चौक की तरफ से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें