फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोपहर 12 बजे तक सूने रहे मतदान केंद्र

Sun, 06 Oct 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में शनिवार को मतदान किया गया। दोपहर 12 बजे तक तमाम मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का मतदाता केंद्रों पर आकर वोट डालते रहे। मतदाताओं की संख्या कम होने से चुनाव कर्मी सुस्ताते नजर आए। कई केंद्रों पर पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर सोए मिले।
मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हो गई थी। इस बार चुनाव में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। मतदाता भी सधे अंदाज में वोट करते हुए नजर आए। सुबह से किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं थी। मतदान केंद्र सूने नजर आए। हालांकि सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान हो चुका था, इस अवधि में मतदाता बूथ पर पहुंचे जरूर, सीधे अपना वोट डाला और वहां से निकल गए। मतदान केंद्रों और आसपास कहीं पर भी भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान में लगे कर्मचारी भी इस बात को लेकर हैरान रहे। मतदान कर्मियों का कहना है कि इस बार जत्थे के रूप में मतदाता नहीं पहुंंचे। दिनभर मतदाता पहुंचते रहे। उनका कहना है कि जब तक मतदान में यह देखा जाता रहा है कि सुबह और शाम को लाइनें लगती हैं। दोपहर में बूथ खाली रहते हैं। इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आया। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान सुबह से ही जिले के बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें