फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं मतदाता : कैप्टन मनोज

Sun, 19 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2013 में पहली बार नोटा का विकल्प मतदाताओं को प्रदान किया था। इसका उद्देश्य यह था कि कई बार मतदाता इसलिए वोट डालने नहीं जाते थे कि उनको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं होता और बिना वोट दिए घर पर बैठे रहते थे।
निर्वाचन आयोग ने अब हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन ईवीएम में अनिवार्य कर दिया है। उदाहरण के तौर पर अंबाला लोकसभा क्षेत्र से इस बार 15 उम्मीदवार हैं। जिनमें से सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जाएगा। किसी वोटर को इनमें से कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो वह नोटा का बटन दबाकर अपने वोट का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि हर एक मतदाता को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। चुनाव में नोटा सहित कुल 15 प्रत्याशी होंगे और इनके लिए एक-एक बैलेट मशीन का प्रयोग प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा। मतदाता इनमें से किसी भी उम्मीदवार को चुन सकता है, जिनमें नोटा का बटन भी शामिल है। नोटा के मतों की भी एक उम्मीदवार के मतों की तरह गणना की जाती है और उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें