संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत एनएसएस शिविर लगाया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने स्वयंसेवकों को महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के इतिहास के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत करवाया और एनएसएस के माध्यम से समाज व देश की सेवा भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस इकाई की एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर अशोक बंसल ने भी स्वयंसेवकों के साथ अपने विचार सांझा करते हुए सभी को अपना सामाजिक उत्तरदायित्व समझाते हुए सच्ची भावना से कार्य करने के लिए एवं समाज का बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की।
स्वयंसेवकों ने सभी लॉन, क्लासरूम, कॉरिडोर्स, रैंप, पार्किंग एरिया,ऑडिटोरियम आदि की साफ सफाई की। इसके पश्चात दोपहर बाद के सत्र में एनएसएस की गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम अधिकारी राजबीर से अपने विचार साझा किये तथा आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।