अजात आश्रम पर छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाते सेवक। स्वयं
व्यासपुर। एकादशी के अवसर पर सरस्वती अजात आश्रम में महंत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती महाराज की अगुवाई में आश्रम से जुड़े सेवकों द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को जल सेवा दी गई। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने मीठा ठंडा पानी ग्रहण किया तथा सेवकों के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर सेवक मुकेश बंसल, पुनीत गोयल, विजय सिंगला, सुमन, पंकुश खुराना ने जल सेवा की। वहीं कस्बे के चौराही मोड़, छोटा बस स्टैंड, पहाड़ी बाजार, छछराैली रोड स्थित निरंकारी भवन के पास, मेन बाजार सहित छब स्थानों पर भी छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा पानी वितरित किया गया। संवाद