पौधरोपण करते स्वयंसेवक व स्टाफ। स्कूल
साढौरा। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विशेष पौधरोपण शिविर आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 53 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। अमरूद, लीची, आंवला, जामुन, इमली और अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। एनएसएस के 53 स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शन लाल और डॉ. योगेश सिंह मोहन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. तेजवीर सिंह ने एनएसएस इकाई के प्रयासों की सराहना की। संवाद