यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान सेवा मेरा योगदान के तहत आरोहण वेलफेयर सोसाइटी में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री और लेखन सामग्री भेंट की। गतिविधि के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय संवेदनाओं और सेवा भावना के महत्व को समझा। इस दौरान विद्यार्थियों को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने एनएसएस इकाइयों की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। इससे उनमें संवेदनशीलता और सहयोग की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. राहुल सिंह, डॉ. उमंग बरेजा और डॉ. अंकुर के नेतृत्व में हुआ। संवाद