फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वामन भगवान की शोभायात्रा में गूंजे भक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Wed, 23 Sep 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वामन द्वादशी पर निकाली शोभायात्रा में झांकी की प्रस्तुति देते कलाकार। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री सनातन धर्म सभा जगाधरी की ओर से वामन भगवान के 119वें प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। सभा पिछले 118 वर्षों से वामन भगवान का प्रकटोत्सव परंपरागत रूप से मनाती आ रही है। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न बैंडों ने धार्मिक और मधुर गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में संचालित चारों शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से मत्स्य अवतार और वामन भगवान के पालने की झांकी प्रस्तुत की गई। एसडी पब्लिक स्कूल ने श्री विष्णु की नाभि से ब्रह्मा जी की उत्पत्ति और जग के जगन्नाथ भगवान की झांकी प्रदर्शित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी मॉडल स्कूल ने राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की, जबकि एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राधा-कृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सरसावा का न्यू हीरा बैंड, सहारनपुर का अशोका बैंड, जगाधरी का लक्ष्मी बैंड और व्यासपुर का मोहित ग्रेट बैंड और जिया जितेंद्र बैंड शामिल रहे। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान प्रवीन शर्मा, सचिव अभिषेक मित्तल, उपसचिव वीरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष आशुतोष मित्तल, एसडी स्कूल मैनेजिंग कमेटी के प्रधान अरुण कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।

वामन द्वादशी पर निकाली शोभायात्रा में झांकी की प्रस्तुति देते कलाकार। संस्थान- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें