फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नए साल पर वैष्णो देवी दरबार जाना मुश्किल

Tue, 23 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नए साल पर घूमने का मन बना रहे हैं तो योजना से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में पता करना ज्यादा अच्छा होगा। चूंकि नए साल के कारण श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी के अलावा अन्य तीर्थ व धार्मिक स्थलों पर जाने वाली तमाम गाड़ियां फुल चल रही हैं। ट्रेनों में लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। कटरा, अयोध्या, मथुरा जाने वाली ट्रेनों में तो वेटिंग भी समाप्त हो गई है। ट्रेनों में सीट न मिल पाने के कारण लोगों को निराशा हो रही है।
सर्दी में कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने पहले ही कई ट्रेनें रद्द की हुई हैं। इससे ट्रेनों की कमी हो गई है और नए साल के कारण भीड़ बढ़ने लगी है। 24 दिसंबर के बाद से ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है। वहीं, कई ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें 26 दिसंबर के बाद से वेटिंग भी नहीं समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस में 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक वेटिंग तक नहीं मिल रही है। इसी तरह सियालदह एक्सप्रेस में 26 दिसंबर से चार जनवरी तक नोरूम स्टेट आ गया है। इसके अलावा अयोध्या, उज्जैन, मथुरा, काशी इत्यादि स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेनों में ी सीटों की भारी मारामारी है।
सबसे ज्यादा जम्मूतवी व कटरा जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग है। इसके चलते इस रूट की सभी गाड़ियों में वेटिंग मिल पाना भी मुश्किल हो गया है।
यमुनानगर जगाधरी से जम्मूतवी के लिए तीन और कटरा के लिए एक नियमित ट्रेन हैं। इसके अलावा पांच साप्ताहिक गाड़ियां हैं। वहीं, रेलवे ने दो गाड़ियां कोहरे के कारण रद्द की हैं।
ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस में 27 दिसंबर से पांच जनवरी तक नोरूम स्टेटस है। इसमें केवल 25 व 27 जनवरी को वेटिंग है। इसी तरह कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस में चार जनवरी तक वेटिंग भी नहीं है।
इसी तरह बाड़मेर से जम्मूतवी गाड़ी संख्या 14661 शालीमार मालनी एक्सप्रेस में 25 दिसंबर से तीन जनवरी तक के लिए वेटिंग खत्म हो चुकी है। इनके अलावा गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी सुपरफास्ट सोमवार, वीरवार व रविवार को चलती है में 28 दिसंबर से चार जनवरी तक वेटिंग खत्म हो चुकी है। इसी तरह मंगलवार को चलने वाली गोरखपुर जम्मूतवी गाड़ी संख्या 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस में भी वेटिंग नहीं है।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को चलने वाली भागलपुर जम्मूतवी गाड़ी संख्या 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस में दो फरवरी तक वेटिंग भी नहीं मिल रही है। इसी तरह गाड़ी संख्या 15651 गुवाहटी जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस 24 दिसंबर से 18 फरवरी, गाड़ी संख्या 15653 गुवाहटी जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 16 जनवरी तक नोरूम स्टेटस पर चल रही हैं।अयोध्या जाने अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस में 27 दिसंबर से पांच जनवरी नो रूम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें