फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल के मरीज

Tue, 25 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बदलते मौसम ने वायरल बुखार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग वायरल की चपेट में इतने ज्यादा हैं कि एक परिवार से कई-कई सदस्य बीमार हैं। बुखार के साथ-साथ लोगों को खांसी, जुकाम व बदन दर्द ने अपनी चपेट में ले रखा है। फरवरी के 19 दिन जिला नागरिक अस्पताल में 29915 मरीज ओपीडी में पहुंच चुके हैं।
इनमें सबसे ज्यादा लोग बुखार से ग्रस्त हैं। इस माह में मरीजों के पैरासिटामोल 500 एमजी की 34752 टैबलेट खाने को दी जा चुकी है। वायरल की वजह से लगभग प्रत्येक परिवार में कोई बुखार तो कोई खांसी व जुकाम से परेशान है। सरकारी अस्पतालों के अलावा लोग गली मोहल्लों में खुले क्लीनिक के अलावा निजी अस्पताल से दवाई खा रहे हैं। दवा लेने के बाद भी लोगों को आराम नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

प्रत्येक सदस्य को कम से कम एक सप्ताह से 10 दिन तक दवाई खानी पड़ रही है। लगातार दवा खाने से लोग परेशान हो गए हैं, साथ ही मौसम भी बार-बार बदल रहा है। जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। थोड़ा सा तापमान बढ़ते ही लोग गर्म कपड़ों से दूरी बना लेते हैं। वहीं कुछ दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद फिर से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोग गरम-शरद हो रहे हैं। जिससे खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि कुछ दिनों से वायरल फैला हुआ है। मौसम में हो रहे बदलाव का असर भी स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसलिए लोगों को लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। यदि तबीयत खराब है तो तुरंत उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें