गांव शेखपुरा में मिट्टी डालकर बंद किया गया मुख्य रास्ता। संवाद
व्यासपुर। गांव शेखपुरा में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग को गांव के एक व्यक्ति ने मिट्टी डाल कर पूरी तरह से बंद कर दिया है। ग्रामीणों व ग्राम पंचायत ने बीडीपीओ व एसएचओ को शिकायत देकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्रामीण प्रदीप कुमार, वियज पाल, नीरज, समिंद्र कुमार, ऋषि पाल, दिनेश कुमार, अंजली ने बताया कि गांव पाबनी से उनके गांव शेखपुरा की ओर सड़क है। जहां सड़क गांव के मुख्य रास्ते से जुड़ती है, उस जगह पर गांव के एक व्यक्ति ने मुख्य रास्ते के बीचोंबीच मिट्टी डाल कर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति से बात कर समझाने का प्रयास किया। रास्ता बंद हुए 45 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। जिस कारण गांव में ग्रामीणों को अपने साधन लेकर आने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने के कारण स्कूल की बसें भी बच्चों को मुख्य मार्ग पर उतार कर चली जाती हैं। जिसके कारण छोटे बच्चों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुख्य मार्ग का गांव खेड़ा हैबतपुर, रसूलपुर, ज्ञानेवाला, हैबतपुर पाबनी के सैंकड़ों लोग उपयोग करते हैं।
गांव शेखपुरा में मिट्टी डालकर बंद किया गया मुख्य रास्ता। संवाद
गांव शेखपुरा में मिट्टी डालकर बंद किया गया मुख्य रास्ता। संवाद
गांव शेखपुरा में मिट्टी डालकर बंद किया गया मुख्य रास्ता। संवाद