फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर लगाकर जांचीं ग्रामीणों की आंखें

Fri, 27 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट के सात दिवसीय शिविर के दौरान जोड़िया गांव के स्कूल में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन नेत्र जांच विशेषज्ञ इंदु कपूर और एचआर हरीश महला, चंद्रपुर के सहयोग से किया गया। शिविर में गांव के लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाए व चश्मे वितरित किए गए। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें