फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों ने लेदी-बिलासुपर मार्ग पर तीन घंटे लगाया जाम

Tue, 13 Aug 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली (यमुनानगर)। सोम नदी की पटरी तोड़ने पर बाढ़ का पानी लोप्पो, तिहाणों गांवों की तरफ मुड़ने से नाराज ग्रामीणों ने लेदी-बिलासपुर मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। बाढ़ के पानी से हुए नुकसान से नाराज ग्रामीण लोप्पो, तिहाणों, खानूवाला व सलेमपुर आदि गांवों के लोग एकजुट होकर सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों का साथ देने विभिन्न किसान संगठनों के नेता भी मौके पहुंच गए। बाद में एसडीएम बिलासपुर के समझाने व पटरी पर मरम्मत करने पहुंची मशीन देखकर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों ने कहा कि मलिकपुर व अन्य गांवों के कुछ शरारती तत्वों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए क्षेत्र के लगभग 25 गांवों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि रविवार को खानूवाला, लोप्पो व सलेमपुर आदि गांवों में बाढ़ के पानी ने नुकसान हुआ है,जिसके जिम्मेदार पटरी तोड़ने वाले शरारती तत्व हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग व जिस जगह से पटरी टूटी थी वहां पर दोबारा रिपेयर करने पर अड़े रहे। जाम की सूचना मिलते ही बिलासपुर एसडीएम देवेन्द्र शर्मा तहसीलदार व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच किसानों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी और पटरी की आज ही मरम्मत की जाएगी। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। उल्लेखनीय है पहाड़ाें पर भारी बारिश होने के चलते रविवार को सोम नदी का जलस्तर बढ़ गया था। ऐसे में बाढ़ का पानी इन गांवों में घुस गया और फसलें भी खराब हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें