फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से बात करते ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गुमथला गांव में लगातार लग रहे अघोषित बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय रादौर में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ रोष जताया। किसानों और ग्रामीणों ने किसान यूनियन प्रधान बिंद्र सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ट्यूबवेल और घरेलू बिजली लाइन पर घंटों कट लगाए जा रहे हैं। ट्यूबवेलों के लिए आठ घंटे बिजली आपूर्ति निर्धारित है, लेकिन उन्हें केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात 10 बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार दोपहर तीन बजे बहाल हुई। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने करीब एक वर्ष पहले गुमथला फीडर से नगली फीडर अलग करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
मौके पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ अवनीश यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें