फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली कट से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस पर डाला ताला

Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बिजली कट के विरोध में बाइकें खड़ी करके सड़क पर बैठे ​किसान व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने व्यासपुर-प्रतापनगर रोड स्थित तिहमो पावर हाउस पर ताला जड़ दिया और सड़क पर जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो सप्ताह से तिहमो पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांवों में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक लगातार बिजली कट लगाए जा रहे हैं। बिजली निगम की ओर से 33केवी लाइन पर खंभे और तार डालने का कार्य चलने का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन लंबे कट के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। वहीं गांवों में पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है। लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से घरेलू कार्यों के साथ छोटे व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान संगठन के जगतार सिंह, बलकार सिंह हाफिजपुर, तेजपाल सिंह, तेजवीर सिंह, रिंकू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार बिजली निगम अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग उठाई। सड़क पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में बिजली निगम प्रतापनगर के एसडीओ रामकुमार सैनी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया और जाम हटाया।
विज्ञापन

एसडीओ रामकुमार सैनी ने कहा कि हाल ही में आए तूफान और बारिश से कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए थे, जिन्हें ठीक करवा दिया गया है। इसके साथ 33केवी लाइन पर भी कार्य चल रहा है। इस कारण दिक्कत आई है और अब ऐसी समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें