फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

Sun, 27 Oct 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव जागधौली में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय पवन कुमार शुक्रवार को गांव के बाहर तालाब में गिर गए थे। परिजनों को इसका पता चला तो पवन कुमार की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने भी तालाब में तलाश कराई। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह को एक बार फिर तलाश शुरू हुई तो पवन का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें