फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मतदाता सूची का किया सत्यापन

Sun, 28 Jun 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वतीनगर में मतदाता सूची का सत्यापन करने पहुंचे बीएलओ। प्रवक्ता
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ नंबर-228 पर बीएलओ आशा रानी और बीएलए रितेश अग्रवाल ने घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन किया और मतदाताओं की जानकारी का मिलान किया। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बीएलए रितेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में केवल मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। नई वोट बनाने की प्रक्रिया फिलहाल नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सही जानकारी उपलब्ध करवाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें