व्यासपुर। रणजीतपुर क्षेत्र में बह रही सोम नदी में चल रहे अवैध खनन को लेकर इंफोर्समेंट टीम ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। इंफोर्समेंट टीम के निरीक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी रणजीतपुर में सोम नदी पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। मौका मिलते ही अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने टीम का गठन कर गांव पम्मूवाला गांव के पास सोम नदी में एक जेसीबी तीन ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन करते पाया। वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दिया गया हैं। संवाद