फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे से रास्ते में रुकी सब्जियां, आढ़तियों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे का सबसे ज्यादा गहरा प्रभाव ट्रांसपोर्ट पर देखने को मिल रहा है। इससे दूसरे राज्यों से माल लेकर मंडी में आने वाले ट्रक बीच रास्ते में ही रुक गए हैं। ऐसे में माल कई घंटे लेट पहुंच रहा है। चूंकि यमुनानगर और जगाधरी दोनों सब्जी मंडियों में ज्यादातर दूसरे राज्य जयपुर, दिल्ली और जम्मू से फ्रूट (फल) आता है जबकि मध्यप्रदेश से टमाटर की सप्लाई होती है लेकिन कोहरे के कारण ट्रांसपोर्ट वाहनों के बीच रास्ते ही ब्रेक लग गए हैं। ऐसे में मंडी आढ़तियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि फ्रूट व सब्जियों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन कोहरे के कारण लगातार हो रहा घाटे के कारण आढ़ती काफी चिंतित हैं। संवाद
विज्ञापन

-------------
यमुनानगर में 7 तो जगाधरी में 9 टन सब्जी की खपत
यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में रोजाना लगभग 7 टन और जगाधरी की मंडी में 9 टन सब्जी की खपत है। जबकि फ्रूट की खपत काफी कम हो गई है। हालांकि इनके रेट में ज्यादा कोई बढ़ोतरी नहीं। माल समय से न पहुंच पाने के लिए चलते माल के ढेर मंडी में लग रहे हैं, लेकिन खरीदार कम हो गए। चूंकि कोहरे के कारण माल दो से तीन लेट पहुंच रहा जो माल आम दिनों में रात या फिर तड़के 3 बजे पहुंच जाता था, वो अब सुबह के 10 से 11 बजे तक पहुंच पा रहा है।
------------
कहां और कितनी देर से आता है माल
माल जगह का नाम किमी
अमरूद अमादलपुर 600
दिल्ली अनार 220
जम्मू कश्मीर सेब 500
मध्यप्रदेश टमाटर 950
-----------
इन जगहों से आ रही लोकल सब्जियां
जगह सब्जी का नाम
रादौर गोभी, बैंगन, मूली, टमाटर
इंद्री गाजर
लाडवा गोभी
घड़ी गाजर व गोभी
-------------
वर्जन
कोहरे का असर ट्रांसपोर्ट पर काफी पड़ा है। कोहरे के कारण दूसरे राज्यों से जो माल आता है वह समय से पहुंच नहीं पा रहा। ट्रक दो से तीन दिन लेट पहुंच रहा है। जिससे चलते काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले आम दिनों में माल की गाड़ियां रात या फिर तड़के ही सुबह तीन बजे पहुंच जाया करती थी।
विज्ञापन

-सुरेश नंबरदार, प्रधान, कच्चा मंडी आढ़ती एसोसिएशन, यमुनानगर।
-------------
वर्जन
बाहरी राज्यों से आने वाला माल समय से नहीं पहुंच पा रहा है। तीन-तीन दिन बाद माल पहुंच रहा मेरी खुद की गाड़ी दो दिन बाद सुबह 11 बजे पहुंची है। लोकल आने वाली सब्जियों की सर्विस ठीक है लेकिन अन्य जगहों से आने वाला फ्रूट देरी से पहुंच रहा जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-राजकुमार सैनी, प्रधान, जगाधरी सब्जी मंडी एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें