फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में सब्जी विक्रेता व वाहन मैकेनिक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगीर सिंह। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस पर दो जगह सड़क हादसों में सब्जी विक्रेता व वाहन मैकेनिक की मौत हो गई। एक हादसे में ट्रक चालक को नामजद किया, वहीं दूसरे में अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक पर हिमाचल प्रदेश के नंबर के ट्रक ने आगे चल रहे एक्टिवा सवार 67 वर्षीय जगीर सिंह को कुचल दिया। उन्हें ट्रक काफी दूर तक एक्टिवा सहित घसीटकर ले गया। जगीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जगीर लाल द्वारा मार्ग स्थित भारत कॉलोनी के निवासी थे।
विज्ञापन

वह वाहन मैकेनिक काम काम करते थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया और उसे चला रहे हाकिम को मौके पर ही पकड़ लिया। मामले के जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि अग्रसेन चौक निवासी मृतक के भतीजे नरेंद्र पाल की शिकायत पर ट्रक चालक हाकिम पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना रादौर क्षेत्र के गांव घेसपुर समीप शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कार की टक्कर से कुरुक्षेत्र के गांव बनी निवासी 32 वर्षीय सोहन पाल की मौत हो गई। सोहन लाल रादौर में सब्जी विक्रेता था। वह कुरुक्षेत्र से बाइक पर रादौर आ रहा था। गांव घेसपुर के समीप कार की टक्कर से बाइक सहित सड़क पर गिर गया राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से रादौर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे यमुनानगर सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। भाई सूरज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया।

जगीर सिंह। फाइल फोटो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें