फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गायन व पोस्टर मेकिंग में वंश प्रथम

Fri, 20 Mar 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई राजस्थान के उदयपुर में पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शिविर लगाकर लौटे आई है। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय के वंश ने गायन व पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूथ रेडक्रॉस इकाई की काउंसलर डॉ. रिंकू शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के अलावा विद्यार्थियों को उदयपुर का भ्रमण भी करवाया गया। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों का लौटने पर स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान डॉ. राजेंद्र कुमार, प्रो. नरेश कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें