प्रस्तुति देते विद्यार्थी और मौजूद आयोजन समिति सदस्य। संस्थान
जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में वामन द्वादशी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्सव के लिए स्कूल परिसर को फूलों से सजाया गया। विद्यालय प्रांगण को रंगोली से सुसज्जित किया गया। इसके साथ भगवान वामन का पालना भी फूलों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा भगवान विष्णु के प्रथम मत्स्य अवतार की झांकी प्रस्तुत की। सभी लोग भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की झांकी को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यार्थियों भगवान विष्णु की अन्य लीलाओं का वर्णन किया। संवाद