संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रोटरी क्लब रिवेरा यमुनानगर ने श्री सत्य साईं जागृति विद्या मंदिर दड़वा की 122 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। पंचकूला से आई डॉ. रीटा कालड़ा व कैपिटल अस्पताल जगाधरी से डाॅ. सुखविंद्र सोढी ने वैक्सीन की डोज दी।
डॉ. कालड़ा ने कहा कि यदि समय रहते बचाव कर लिया जाए तो आने वाला जीवन बेहतर हो सकता है। समय पर सर्वाइकल कैंसर के दो टीके लगवा लिए जाए तो इससे बचाव किया जा सकता है। इसीलिए नौ से 14 वर्ष तक की सभी छात्राओं को क्लब द्वारा मुफ्त वेक्सीन लगाई गई। बाजार में इस टीके की कीमत बहुत महंगी है।
रोटरी क्लब रिवेरा यमुनानगर द्वारा इस इंजेक्शन को बिल्कुल मुफ्त लगा गया, जिससे लड़कियां इस घातक बीमारी से बच सके। रोटरी क्लब रिवेरा यमुनानगर के प्रधान संजीव सेठी ने कहा कि क्लब द्वारा इस तरह के और भी कई स्वास्थ्य शिविर भविष्य में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोगों से बचने के लिए उचित परामर्श भी दिया गया।
प्रिंसिपल हिमानी शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए रोटरी क्लब रिवेरा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन लड़कियों को उनके लिए बेहद उपयोगी हैं, खासकर उन बच्चों के लिए जो स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। मौके पर क्लब से कपिल गुप्ता, सुखवंत सिंह गिल, गगनदीप भाटिया, अभिषेक, तरुण चावला, कुलजिंद्र सोढी, रितु सेठी, रितु गुप्ता, जैस्मीन भाटिया, मनप्रीत सोढी, उमा रानी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।