फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उवेश मिस्टर, भगवती बनीं मिस फ्रेशर

Sun, 28 Sep 2025 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग की ओर से नए विद्यार्थियों के स्वागत में समारोह करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, भांगड़ा, सोलो डांस और गायन इत्यादि कलाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। इस दौरान उवेश को मिस्टर और भगवती मिस फ्रेशर चुना गया। मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि फ्रेशर पार्टी से विद्यार्थी अपने नए सफर की शुरुआत करते हैं और इससे उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए मनोबल मिलता है। कार्यक्रम कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप के नेतृत्व में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें