फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्थायी बाजार में 10 घंटे में बिक गए तीन करोड़ के बर्तन

Wed, 25 Nov 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के बाजार से बर्तन खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कपालमोचन मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद पंजाब लौटने वाले श्रद्धालुओं का रुख मंगलवार को जगाधरी के बर्तन बाजार की ओर रहा। करीब 300 स्थायी व अस्थायी दुकानों पर सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। कारोबारियों के अनुसार 10 घंटे में करीब तीन करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री हो गई।
जिस तरह कपालमोचन से पीढ़ी खरीदने की परंपरा है, उसी प्रकार जगाधरी के बाजार से बर्तन खरीदने की परंपरा है। श्रद्धालुओं ने बाल्टी, भिगोना, मग, जग, गिलास, परात, कढ़ाई, चम्मच, टिफिन, लोटे, प्लेट, डिनर सेट, थाली, साग काटने की मशीन, मामजस्ता, बर्तन रखने की टोकरी, स्टील की चाटी, स्टील का कुआं इत्यादि की खरीदारी की।
विज्ञापन

मेले से लौटे कई लोगों ने शादी के लिए बर्तनों की खरीदारी की। इसके अलावा गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते नजर आए। खरीदारों की संख्या बढ़ने का असर यातायात पर भी दिखाई दिया। व्यासपुर रोड पर रक्षक विहार नाके से मटका चौक तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक के चलते कई श्रद्धालुओं ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए और पैदल ही खरीदारी के लिए पहुंचे। मटका चौक से रेलवे बर्तन बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदार ईशान ने बताया कि इस बार बड़े के बजाए लोगों का रुझान छोटे बर्तनों में ज्यादा दिखाई दिया।
बॉक्स
कम भीड़ के बाद ठीक रहा कारोबार : बत्रा
दी जगाधरी मेटल मैन्युफैक्चरर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन महासचिव सुंदर लाल बत्रा ने बताया कि दिवाली के बाद कपालमोचन मेला बर्तन कारोबारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है। हालांकि इस बार अपेक्षाकृत भीड़ कम रही, लेकिन यहां के कारोबार के लिए सीजन ठीक रहा है। इस बार तीन से साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

पूर्वजों से सुनी परंपरा को वर्षों से निभा रहे
पंजाब के मनसा के तरनजीत सिंह व मान कौर ने बताया कि मेले से घर वापसी के समय जगाधरी में बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस बारे में पूर्वजों से भी सुना है। ऐसी मान्यता है कि मेले से बर्तन खरीद कर ले जाने से वापस घर ले जाने से परिवार में बरकत होती है। उन्होंने कहा कि यहां बर्तन की फैक्ट्रियां हैं, तो गुणवत्ता व दाम दोनों ही सही होते हैं।

जगाधरी के बाजार से बर्तन खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

जगाधरी के बाजार से बर्तन खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें