फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी वोट डालने के आरोप मे हंगामा

Sun, 06 Oct 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्जी वोट डालने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया। दूसरी पार्टियों के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता पर फर्जी वोट डालने के आरोप लगाए। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ ने मतदान केंद्र के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। डीसी और एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की।
मामला जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा गार्डन मतदान केंद्र का है। बताया जा जा रहा है कि दोपहर बाद एक युवक दूसरे के नाम की पर्ची लेकर मतदान करने के लिए पहुंच गया। वहां पर मौजूद कुछ मतदान एजेंट ने युवक को पहचान लिया और फर्जी वोट डालने का आरोप लगाए। भाजपा के कार्यकर्ता पर फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगाते हुए दूसरे दलों के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर हंगामे की सूचना पर तुरंत ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना सेक्टर-17 हुड्डा भेज दिया गया। उधर, मतदान केंद्र पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। डीएसपी राजीव मिगलानी ने मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही डीसी और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर एक युवक को दूसरे की वोट डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। युवक का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई होगी। केंद्र पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। - गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें